फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीएमओ तक पहुंची हरिपुर कलां की बदहाली, निस्तारण के निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़कें नहीं सुधरीं तो हाईकोर्ट जाएंगे : अधिवक्ता ने दी चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। क्षेत्र की बदहाल सड़कों और अधूरे सीवर कार्यों से परेशान अधिवक्ता हिमांशु सरीन की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची। वहां से उनकी शिकायत को शासन के मुख्य सचिव को निस्तारण के लिए भेजी गई है। इसमें ग्राम हरिपुर कलां, ऋषिकेश क्षेत्र की जर्जर सड़कों और अधूरे सीवर कार्यों को दुरुस्त कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि हिमांशु सरीन ने मौजूदा समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने प्रधानमंत्री को चाय पर आमंत्रित कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति देखने का आग्रह किया था। उनकी इस पहल के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके पत्र को शिकायत के रूप में स्वीकार किया। इसे आवश्यक निस्तारण के लिए मुख्य सचिव को प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु सरीन को प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों तक बार-बार गुहार लगाने के बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। हिमांशु सरीन ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई केवल पत्राचार तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टूटी सड़कों का निर्माण और अधूरे सीवर कार्यों को पूरा नहीं किया गया, तो वे क्षेत्रवासियों के साथ उत्तराखंड उच्च न्यायालय जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें