फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निराश्रित मवेशियों को प्लॉट में घेरकर किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड में गन्ना सेंटर के समीप बैड़ा पोखरा क्षेत्र के काश्तकार निराश्रित मवेशियों से परेशान हैं। पिछले कई दिनों से फसलों को नष्ट कर रहे कई ऐसे कई मवेशियों को ग्रामीणों ने एक प्लॉट में बंद कर दिया। अब ग्रामीण इन मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई माह से बैड़ा पोखरा समेत आसपास के गांवों में निराश्रित मवेशियों का आतंक छाया हुआ है। वे जहां तहां फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही सड़कों के किनारे हादसों का कारण भी बन रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को उन्होंने 20 से अधिक मवेशियों को एक प्लॉट में बंद कर दिया है। वे उनके लिए सुबह-शाम चारे की व्यवस्था कर रहे हैं। बैड़ा पोखरा के कई ग्रामीण सोमवार को एसडीएम परितोष वर्मा से मिलने पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। तब वहां मौजूद कर्मचारियों को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने पकड़े गए मवेशियों को गोशाला भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें