हल्द्वानी। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। नोडल अधिकारी (प्रोटोकॉल प्रेक्षक) ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त ऑडिट रोहित श्रीवास्तव को रामनगर, नैनीताल, भवाली, भीमताल एवं नगर पालिका कालाढूंगी का व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। इसी तरह उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून के वित्त नियंत्रक नरेंद्र सिंह को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं नगर पंचायत लालकुआं का व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। माई सिटी रिपोर्टर