फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 10 Jun 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी और मुनीश कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले खनन माफिया एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दमन विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



दर्जनों लोग तहसील से जुलूस की शक्ल में पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथिलेश कुमार के कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी, डीआईजी, एसएसपी एवं सीओ को ज्ञापन दिया। सीओ कार्यालय में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हमले के बाद से ही जिला पुलिस राजनैतिक दबाव में है, यही कारण है कि सोहन सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने पुलिस हेड क्वार्टर नैनीताल और डीआईजी कार्यालय में प्रदर्शन की धमकी देते हुए कहा कि खनन माफिया की मिलीभगत के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। जल्द ही न्यायालय से चार्जशीट की प्रति लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान मनमोहन अग्रवाल, ललित उप्रेती, प्रभात ध्यानी, पंकज कुमार, कमलेश कुमार, करम सिंह, पीसी जोशी, मो. ताहिर, दुर्गाप्रसाद पांथरी,  शेखर चंद्र, यशपाल रावत, केसर राणा, गोपाल असनौड़ा, मदन सिंह, मनिंदर सिंह सेठी, भुवन, सूरज, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें