फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से गुस्साई महिलाओं का प्रदर्शन

Wed, 10 Jun 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास के इलाकों में पेयजल समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। फत्ताबंगर में नलकूप की मोटर फुंकने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। वहीं, वार्ड तीन के कई मोहल्लों में पेयजल संकट से गुस्साई महिलाओं ने मंगलवार को जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड तीन में नई लाइन बिछाए बगैर पेयजल किल्लत से निजात मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


पार्षद बीना जोशी के नेतृत्व में जलसंस्थान पहुंची महिलाओं का कहना था कि वार्ड तीन के आनंदपुरी फेज एक, दो, तीन, दुर्गा कालोनी और निशांत विहार इलाके में पानी का गंभीर संकट बना है। पूर्व में लाइनों के लीकेज होने की वजह से दूसरी लाइन बिछाई गई, लेकिन दिनोंदिन बढ़ती आबादी के कारण लाइन छोटी पड़ गई है, जिस कारण इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने वार्ड के लिए नई लाइन बिछाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शोभा, गीता, जानकी, मोहनी, लक्ष्मी, कमला, राधा, सावित्री, श्वेता, रेनू, मंजुला, तनुजा आदि महिलाएं थी।

प्रभावित इलाके में नियमित रूप से टैंकरों से पानी बांटने का आश्वासन दिया गया है। मंगलवार को भी टैंकर भेजा गया, लेकिन अधिकांश लोगों ने टैंकर से पानी ही नहीं लिया। क्षेत्र में नई लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। - आरपी डोबवाल, सहायक अभियंता जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें