रामनगर। वन ग्राम रामपुर टौगिया को राजस्व ग्राम का दर्जा न देने और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने के विरोध में उत्तराखंड वन पंचायत संघर्ष मोर्चा ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा 1932 में गांव का गठन हुआ।
बार-बार मांग के बावजूद न तो समस्याओं का निस्तारण हो रहा है और न ही राजस्व गांव का दर्जा दिया गया। उन्होंने मांग पूरी ना होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इस दौरान मनोनीत प्रधान संजय कुमार, महेश पंडित, अमित कुमार, नंदलाल भारती, हरीश राम, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, हेम चंद्र, मीनाक्षी देवी, भावना देवी आदि रहे।