फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट: सिंचाई विभाग के ग्रुप डी कर्मचारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का फैसला सही, अपील खारिज

Fri, 27 Nov 2026 09:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने सिंचाई विभाग के ग्रुप डी कर्मचारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने के एकलपीठ के फैसले को सही ठहराते हुए राज्य सरकार की स्पेशल अपील खारिज कर दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने सिंचाई विभाग के ग्रुप डी कर्मचारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने के एकलपीठ के फैसले को सही ठहराते हुए राज्य सरकार की स्पेशल अपील को खारिज कर दिया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में स्पेशल अपील दायर कर एकलपीठ के 20 जुलाई 2018 के फैसले को चुनौती दी थी। एकलपीठ ने याचिकाकर्ता भगत सिंह व अन्य कर्मचारियों की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए उनके हक में फैसला दिया था। कर्मचारियों ने 2 दिसंबर 2000 के शासनादेश के तहत प्रोन्नत वेतनमान मांगा था, जिसमें 14 वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद अगले उच्च पद ग्रुप सी का वेतनमान मिलता है। इस मामले में पूर्व में मुख्य अभियंता ने 23 अगस्त 2005 और 19 जुलाई 2007 के शासनादेशों का हवाला देकर उनका प्रत्यावेदन को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि प्रोन्नत वेतनमान की पात्रता उस शासनादेश के अनुसार तय होगी जो पात्रता हासिल करने की तारीख पर लागू था।

विज्ञापन


अधिकांश कर्मचारी राज्य पुनर्गठन 9 नवंबर 2000 से पहले 14 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके थे। याचिकाकर्ता की पात्रता 31 दिसंबर 2004 को बनी। इसलिए बाद में जारी शासनादेश इस अर्जित अधिकार को खत्म नहीं कर सकते। सुनवाई में राज्य सरकार ने भी स्वीकार किया कि प्रोन्नत वेतनमान का लाभ पात्रता की तिथि से मिलता है, भले आदेश बाद में पारित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें