छत से गिरकर घायल मासूम की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
कोटाबाग कालाढूंगी निवासी हेम चंद्र पांडे की पुत्री हिमांशी (03) 15 जनवरी को अचानक छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। परिवार के लोगों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।