फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक में गिरने से मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

Sat, 25 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक के पटरानी ग्रामसभा में शनिवार की दोपहर सात साल के बच्चे की पानी के टैंक (हौज) में गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


विकास खंड के कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख डिगर सिंह मेवाड़ी ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब पटरानी ग्रामसभा के तोक म्यूड़ी निवासी देव सिंह बिष्ट अपनी पत्नी और सात साल के बेटे दिनेश बिष्ट को साथ लेकर घर के पास ही खेत में काम करने गए थे। इसी बीच बरसात होने लगी जिस पर देव सिंह ने अपने बेटे दिनेश बिष्ट को घर जाने के लिए कहा। बताया जाता है कि खेत से घर की ओर जाते वक्त दिनेश का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर रास्ते के ठीक नीचे स्थित पानी के खुले टैंक में जा गिरा।

जिससे टैंक में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कनिष्ठ प्रमुख मेवाड़ी ने बताया कि दिनेश गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। उक्त हादसा पीड़ित के घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुआ। कनिष्ठ प्रमुख मेवाड़ी ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें