फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 18 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में खैरना बाजार में कैंटर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग अपने बड़े भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद एनएच में आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


हल्द्वानी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत शिवराज सिंह राठौर उर्फ सुंदर (66) पुत्र भीम सिंह राठौर मूल निवासी इनाड (अल्मोड़ा) बुधवार को हल्द्वानी से अपने बड़े भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए काकड़ीघाट जा रहे थे। दोपहर में वह किसी कार्य के चलते खैरना बाजार में उतर गए और सड़क किनारे पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक वह निर्माण सामग्री लेकर अल्मोड़ा की ओर जा रहे कैंटर (यूके 04 सीए 0653) के पिछले टायर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। वहीं लोगों की भीड़ के चलते एनएच में करीब आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची खैरना पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया। खैरना चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैंटर को खैरना चौकी में खड़ा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से पूर्व शिवराज सिंह राठौर उर्फ सुंदर खैरना रोड में कंधे पर बैग टांककर चल रहे थे। इसी दौरान पास से निकले कैंटर में शिवराज सिंह का बैग फंस गया। इससे पहले कि शिवराज सिंह कुछ समझ पाते वह असंतुलित होकर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें