फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर अधेड़ की मौत

Wed, 17 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भीमताल ब्लाक के ग्रामसभा गहलना के तोक सिलमोड़िया निवासी एक अधेड़ की बीती रात घर लौटते वक्त पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। अधेड़ से घर न पहुंचने के बाद खोजबीन के दौरान उनका शव खाई से बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिलमोड़िया गांव निवासी नैन सिंह (53) पुत्र लछम सिंह सोमवार को जोग्यूड़ा गांव निवासी अपने रिश्तेदार आनंद सिंह के घर जागर लगाने के लिए गए थे। रात करीब 11 बजे करीब जागर खत्म होने के बाद वह वापस अपने गांव सिलमोड़िया को आए लेकिन सुबह तक घर नहीं पहुंचे।

पूछताछ के दौरान परिजनों को बताया गया कि नैन सिंह रात में ही जोग्यूड़ा से घर को रवाना हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से नैन सिंह की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान आज सुबह ग्रामसभा खुर्पाताल के समीप जोग्यूड़ा क्षेत्र की पहाड़ी से लगभग साढ़े तीन सौ फुट नीचे नैन सिंह का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान मनमोहन कनवाल की सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय पांडे, ज्योलीकोट चौकी प्रभारी केसी जोशी व पटवारी अमित साह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाला।

ग्रामीणों और पुलिस का मानना है कि अंधेरी रात और मार्ग के संकरा होने के कारण नैन सिंह असंतुलित होकर खाई में जा गिरे होंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें