फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे सो रहे एक श्रमिक की मौत

Tue, 21 Feb 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
छोई स्थित एक रिजॉर्ट में विवाह समारोह में कैटरिंग का काम करने आए एक श्रमिक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मुरादाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों श्रमिक रात में ट्रैक्टर के नीचे ही सोए थे। सुबह चालक द्वारा ट्रैक्टर चलाने पर दोनों ट्रॉली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


एसआई विपिन जोशी ने बताया कि छोई स्थित एक रिजॉर्ट में सोमवार से दो दिन के लिए विवाह समारोह का आयोजन होना था। इसके लिए कैटरिंग और साज सज्जा के कर्मचारी भी देर रात दो बजे रिजॉर्ट में पहुंच गए थे। इनमें पीपलसाना भोजपुर निवासी मोनू (16) पुत्र नरेश और वहीं का रोहित चौधरी (26) भी शामिल था। रात में दोनों पार्किंग में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूके 04 पी 8485) के नीचे ही सो गए थे।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके पर पहुंचा और उसने वाहन को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया, जिसकी चपेट में आने से मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक कान कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन


घायल को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। एसआई जोशी ने बताया कि मृतक मोनू का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। एसआई के मुताबिक फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें