फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड स्पोर्ट्स कान्क्लेव की तिथि अभी तय नहीं

Wed, 08 Jul 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में अगले माह होने वाले उत्तराखंड स्पोर्ट्स कान्क्लेव की तारीख अभी तय नहीं हुई है। खेल योजना के क्रियान्वयन के बाद खेल विश्वविद्यालय प्रशासन कान्क्लेव की तिथि तय करेगा। उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय की ओर खेल छात्रावासों, विश्वविद्यालयों सहित राज्य के 12वीं पास खिलाड़ियों के लिए उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाना है। उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया के चलते खेल कान्क्लेव की तिथि तय नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन


चार माह बाद बदला गया गौलापार स्टेडियम के तरणताल का पानी
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में स्थित तरणताल का पानी लगभग चार माह बाद बदल दिया गया है। तेज धूप और बारिश से दूषित हुए पानी के कारण वहां अभ्यास कर रहे करीब 350 तैराकों को बीमारी का खतरा बना हुआ था। जिला क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. निर्मला पंत ने बताया कि 32 लाख लीटर पानी की क्षमता वाले इस पूल के पानी को साफ बनाए रखने के लिए 20 किलो रसायन मिलाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें