फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले पर कोर्ट में सुनवाई, 10 फरवरी की तिथि नियत

Thu, 25 Dec 2025 05:14 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उच्च न्यायालय ने नैनीताल में 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित ठेकेदार मोहम्मद उस्मान खान की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने नैनीताल में 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित ठेकेदार मोहम्मद उस्मान खान की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि नियत की है।

विज्ञापन

 

न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार नैनीताल में बीते 30 अप्रैल 2025 को मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना को 12 अप्रैल का बताते हुए 12 वर्षीय नाबालिग ने 71 साल के उस्मान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई थी। उस्मान ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दायर की थी। उस्मान के अधिवक्ता ने कोर्ट से पीड़िता के बयान में बहुत अंतर होने और सीसीटीवी में आरोप की पुष्टि न होने की बात कहीं।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की समुचित पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें