फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निगम ने धराशायी की 'गलतफहमी'की अपनी अनोखी दुकान

विज्ञापन
जेल रोड चौराहे पर नगर निगम द्वारा बनाई जा रही दुकानें।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। नई दुकानें बनने का यह मामला अनोखा और हैरत में डालने वाला है। कारनामा नगर निगम का है, जिसकी एक अनोखी गलतफहमी के चलते चार की जगह पांच दुकानें खड़ी हो गईं। यह अनोखी पांचवीं दुकान पूरी होने को भी थी कि पार्षद की इस पर नजर पड़ गई। शुक्रवार को शिकायत के बाद निगम ने इसे जमींदोज कर अपनी एक भयंकर गलतफहमी भी धराशायी कर दी है।
विज्ञापन


नगर निगम बोर्ड ने जेल रोड चौराहे पर निगम की दुकानों के ऊपर चार दुकानें बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। मगर यहां ऐसी 'गलतफहमी' हुई कि मौके पर पांच दुकानें बना दी गईं। वार्ड 11 के पार्षद रवि जोशी ने निगम अधिकारियों और ठेकेदार की यह गलतफहमी दूर करने की ठानते हुए नगर आयुक्त ऋचा सिंह से शिकायत की। नगर आयुक्त ने निगम के एई नवल नौटियाल को मौके पर भेजकर नियमविरुद्ध बन रही पांचवीं दुकान तोड़ने के निर्देश दिए। एई नौटियाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निर्माणाधीन पांचवीं दुकान को तोड़ दिया। एई नौटियाल और ठेकेदार का कहना है कि पांचवीं दुकान गलतफहमी में बन गई। नगर आयुक्त के निर्देश पर इसे तोड़ दिया गया है। पार्षद रवि जोशी का कहना है कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने चालाकी से पांच दुकानें बनवा दीं। आरोप लगाया कि यह पांचवीं दुकान भाजपा नेता के इशारे पर बन रही थी। इधर, नगर निगम के इस गलतफहमी के दुकान की चर्चा शुक्रवार को दिनभर शहर में रही।


पुरानी दुकानों के ऊपर चार दुकानें बनाई जानी थीं। आज ही मुझे इस संबंध में शिकायत मिली। मैंने तत्काल एई को निर्देश देकर पांचवीं दुकान को तुड़वा दिया है। किसी तरह की अनियमितता की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋचा सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें