फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज हल्द्वानी का तापमान चार डिग्री गिरा

Fri, 30 Jan 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। मौसम में बृहस्पतिवार सुबह धूप रही उसके बाद अचानक कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई। दोपहर के समय धूप निकल आई। मौसम के बदले मिजाज से कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 17.4, न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 14.1 और न्यूनतम 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर आदि मैदानी इलाकों में कहीं घना कोहरा छाए रहने और पर्वतीय जिलों में पाला गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से अगले चार दिनों तक फिर बारिश का दौर आने की संभावना है। नैनीताल में सुबह-शाम ठंड और दिन में चटख धूप खिल रही है। नैनीताल में बीते दिनों बारिश व बर्फबाफी के बाद ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों को अंगीठी व हीटर, ब्लोअर का सहारा लेना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को नगर में सुबह से चटख धूप खिली रही।
विज्ञापन

गुनगुनी धूप खिलने से पर्यटकों ने खुशनुमा मौसम के बीच नौकायन का आनंद लिया। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें