फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच लाख से सुधरेगी दीन दयाल उपाध्याय पार्क की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। लंबे समय से डांठ में स्थित बदहाल पड़े दीन दयाल उपाध्याय पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य पांच लाख रुपये से किया जाएगा। जिला योजना से पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विभाग पार्क के क्षतिग्रस्त मार्गों को सही कराने के साथ सैलानियों के बैठने के लिए बेंच लगाने और रंगाई का काम करेगा। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ.मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि जारी की गई है। पार्क का सौंदर्यीकरण होने से सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें