भीमताल(नैनीताल)। बिना पंजीकरण के होम स्टे चलाने वालों के खिलाफ पर्यटन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। भीमताल, नौकुचियाताल, भवाली, मुक्तेश्वर, रामगढ़ और कैंची धाम क्षेत्र के स्थानीय होम स्टे संचालकों की ओर से शिकायत की गई है। इसके अनुसार बाहरी लोग बिना पंजीकरण होम स्टे चलाकर स्थानीय लोगों के कारोबार को प्रभावित कर रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाकर बिना पंजीकरण के होम स्टे चलाने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ताकि स्थानीय होम स्टे कारोबारियों के कारोबार में असर न पड़ सके।