फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामनी भर-भर भरत रंग...

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सेंट्रल होटल में रविवार को लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महिला होल्यारों ने कामनी भर-भर भरत रंग..., मलत-मलत नैना लाल भये..., ऐसो अनाड़ी चुनर गायो फाड़ी हसी-हसी दे गयो मोहन गिरधारी... आदि होली गीत गाए। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष दीपा साह, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बेनीवाल, सोनू साह, रमा भट्ट, प्रतिभा जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अलका जीना, सभासद दया सुयाल, भावना भट्ट, मुन्नी तिवारी, शांति मेहरा, सभासद निर्मला चंद्रा, सभासद गजाला कमाल, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, कुसुम तिवारी, विश्वकेतु, मोहित साह, अरुण कुमार, अरविंद पडियार आदि मौजूद रहे।
कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर किया सम्मानित
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से कोविड 19 के दौरान विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें एसडीएम विनोद कुमार, सीओ विजय थापा, तल्लीताल एसओ विजय मेहता, तनुजा जोशी, रंजना वालिया, डॉ. केएस धामी, डॉ. एमएस दुग्ताल, भवाली एसएचओ आशुतोष कुमार, तनुजा मेलकानी, हितेश साह, जोगेंद्र सिंह, जगदीश नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन

बाल कलाकारों ने होली गीत गाए
नैनीताल। राम सेवक सभा की ओर से आयोजित फागोत्सव के दूसरे दिन बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। नरेश चमियाल के नेतृत्व में मेरी चुनरी पर ऐसो चटक रंग..., होली खेलत अपने श्याम..., संवारे से खेली मैं होली संवारे के साथ... आदि होली गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. सरस्वती खेतवाल, प्रो. ललित तिवारी, जगदीश बावड़ी, विमल चौधरी आदि मौजूद रहे।
कर ले तू सोलह शृंगार राधिका....
हल्द्वानी। श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था गौजाजाली की ओर से महिलाओं की होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कर ले तू सोलह शृंगार राधिका, तेरे अंगना होली आई रही, भागा रे भागा नदंलाला, गोपाला राधा ने पकड़ा रंग डाला, रंग में होरी कैसे खेलूंगी में सांवरिया के संग आदि होली गीतों में खूब झूमें और नृत्य किया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष पुष्पा कांडपाल, मंजू पांडे, प्रियंका सिन्हा, मधु श्रीवास्तव, ममता जोशी, राखी, सरिता, हंसी चंदोला, रजनी, गीता, सरिता आदि मौजूद रहीं।
कैसा कोरोना आया रे, धोखा खा गया जमाना...
भीमताल में महिलाओं की बैठकी होली में थिरके विधायक
भीमताल (नैनीताल)। मल्लीताल रामलीला मैदान में रविवार को महिला कल्याण समिति की ओर से बैठकी होली का आयोजन किया गया।
इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा भी होली के गीतों पर महिलाओं के साथ थिरकते नजर आए। महिलाओं ने देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से लोगों को जागरूक करने के लिए ‘कैसा कोरोना आया रे, धोखा खा गया जमाना...’, मेरो रंगीलों देवर घर एरो छो, होली रे होली रंगों की होली...’ गीत पर झूमने को विवश कर दिया। विधायक कैड़ा ने महिलाओं के कार्यक्रम के लिए 5 हजार रुपये दिए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष आशा उप्रेती, भावना नौलिया, हंसी जोशी, भावना पांडे, निशा पांडे, डॉ. रंजना रूहेला, देवकी पांडे, हेमा पढालनी, बीना देवडी, खुशी भट्ट, पार्वती पांडे, बबीता साह, पुष्पा सनवाल, आशा आर्या, नाजरा, खष्टी भट्ट, उमा रौतेला, गीता रावत, दीपशिखा बिष्ट, गीता साह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें