फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगा जबरदस्त जाम

Tue, 28 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल से लौट रहे सैलानियों के वाहनों, नहर कवरिंग और सीवर निर्माण के चलते सोमवार को शहर में जबरदस्त जाम लग गया। जाम से वाहनों को निकालने में पुलिस और सीपीयू के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन


रामपुर रोड पर नहर कवरिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के लिए ठेकेदार ने आधी सड़क को रेता बजरी से घेर लिया है। इसी कारण रोज की तरह सोमवार को भी जाम लग गया। कई वाहन चालक रामपुर रोड छोड़कर बरेली रोड की तरफ निकले और बरेली रोड में भी जाम लग गया। पता चला कि मंगलपड़ाव में सीवर की दीवार बैठ गई है।

सीवर को दुरुस्त करने के लिए लोगों ने सड़क की खुदाई कर दी। गड्ढों के चलते बरेली रोड में यातायात एक तरफा हो गया। बरेली रोड पर दिन भर रुक रुक कर जाम लगता रहा। इसी प्रकार आईटीआई रोड पर जाम लगने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल तक वाहनों की लाइन लगी रही। जाम खोलने के लिए पुलिस और सीपीयू को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उधर रामपुर रोड में गंगू ढाबे के समीप खुदाई के चलते रोड खतरनाक हो गई है। रात के समय इस रोड पर हादसे की आशंका बन गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें