मुख्यमंत्री हरीश रावत एक दिनी भ्रमण पर एक सितंबर को नैनीताल पहुंच रहे हैं। सीएम एक सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर साढ़े 11 बजे आर्मी हैलीपैड कैलाखान नैनीताल पहुंचेंगे।
वहां से वह 11.35 बजे कार से प्रस्थान कर 11.45 बजे नैनीताल क्लब पहुंचेंगे। वहां पर वह 11.45 से कुविवि के महिला अध्ययन केंद्र के सहयोग से आयोजित चैलेंज आफ वूमन इन द हिमालयन रिजन विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे।
दोपहर 12.55 बजे वह नैनीताल क्लब से कार द्वारा हाईकोर्ट को प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.10 बजे तल्लीताल जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 2.40 बजे वह वहां से कार से कैलाखान हैलीपेड को प्रस्थान कर 2.50 बजे हैलीपेड से हैलीकाप्टर द्वारा देहरादून को प्रस्थान करेेंगे।