कुमाऊं मंडल में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के तमाम दावों के बावजूद शिक्षकों के पद खाली हैं। सोमवार को महानिदेशक शिक्षा ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर शिक्षकों और प्रधानचार्यों समेत सभी रिक्त पदों की जानकारी अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) सुषमा सिंह से ली।
कुमाऊं मंडल में स्वीकृत 419 में से 326 प्रधानाचार्यों के पद रिक्त हैं। इसी तरह स्वीकृत 4276 में से 1951 पुरुष शाखा के और स्वीकृत 729 में से 346 महिला शाखा के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुषमा सिंह ने कहा कि शासन को मंडल में रिक्तियों के संबंध में बताया गया है। शासन स्तर पर नियुक्तियां होने पर रिक्त स्कूलों में प्रधानचार्यों और शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
कुमाऊं मंडल में प्रधानचार्यों और शिक्षकों की स्थिति
पदनाम स्वीकृत कार्यरत रिक्त
प्रधानाचार्य 419 93 326
प्रधानाचार्या 64 27 37
प्रधानाध्यापक 380 245 135
प्रवक्ता (पुरुष शाखा) 4276 2325 1951
प्रवक्ता (महिला शाखा) 729 383 346
एलटी (पुरुष शाखा) 7070 6132 938
एलटी (महिला शाखा) 1115 980 135
प्रधानाध्यापक बेसिक 4268 3603 665
सहा. अध्यापक (बेसिक) 12760 10491 2269