फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी पांडे जिला अस्पताल में 12 घंटे होंगी जांचें

विज्ञापन
डीएम सविन बंसल। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल आने वाले मरीजों को अब सुबह आठ से शाम आठ बजे तक पैथालॉजी लैब की सुविधा मिल सकेगी। इस व्यवस्था के लिए डीएम सविन बंसल ने अस्पताल में दो अतिरिक्त तकनीशियन तैनात करा दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बेस अस्पताल हल्द्वानी के बाद बीडी पांडे अस्पताल में सभी तरह की जांचें पैथालॉजी लैब में सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक होंगी। वर्ष 2011 से अस्पताल के खाते में डंप पड़ी 55 लाख की धनराशि को शासन ने जन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए आवंटित कर दिया है। शौचालय मरम्मत, सीवरेज से प्रभावित ऑपरेशन थियेटर और एक्स-रे रूम को अस्पताल के जन औषधि केंद्र के पास शिफ्ट करने के लिए धनराशि कार्यदायी संस्था (आरडब्ल्यूडी) को आवंटित कर दी है। अस्पताल में मरीजों के लिए बेंच लगाने एवं शेड बनवाने की स्वीकृति दी जा चुकी है।
पिछले निरीक्षण में बेपटरी मिली थी व्यवस्थाएं
डीएम के निरीक्षण में अस्पताल के लेखा संबंधी अभिलेख अस्त-व्यस्त मिले थे। अस्पताल की अधिकांश व्यवस्थाएं पटरी से उतरी हुई थीं। डीएम के निर्देश पर एडीएम और मुख्य कोषाधिकारी ने कई बार चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मुख्य कोषाधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने वहां कार्यरत सीए को हटाकर नए सीए की तैनाती की है। वित्तीय गड़बड़ी के चलते अस्पताल को शासन से ग्रांट तक नहीं मिल रही थी। अब अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें