फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्टिंग में ही धोखा दे गया ट्यूबवेल

Thu, 23 Apr 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर रोड के लोगों को राहत देने के लिए बने जल निगम के ट्यूबवेल की मोटर टेस्टिंग में ही जाम हो गई। ट्यूबवेल में नई मोटर डालने के लिए एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन


शहर में पेयजल संकट बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 20 दिनों में एक के बाद एक ट्यूबवेल की मोटर फुंकती चली गईं। इंदिरा नगर की मोटर फुंकने से 15 हजार लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। जल संस्थान के सात टैंकर भी पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इंदिरा नगर में पानी की किल्लत से लोग खासे परेशान हैं।

वहीं, रामपुर रोड पर समता योग आश्रम के सामने लोगों को पानी देने के लिए जल निगम ने नया ट्यूबवेल लगाया था। ट्यूबवेल टेस्टिंग के दौरान ही धोखा दे गया। मोटर पंप जाम होने से टेस्टिंग पूरी नहीं हो सकी। जल निगम के अधिशासी अभियंता करन सिंह ने बताया कि मोटर लोड अधिक खींच रही है, जिस कारण पंप जाम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नई मोटर आ गई है और एक सप्ताह के भीतर नई मोटर डालकर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें