फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उत्सव में कलाकारों ने बांधा समां

Thu, 18 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 फ्रेंड्स वेलफेयर सोसायटी रामनगर की ओर से आयोजित उत्तराखंड उत्सव 2016 सीजन आठ का आगाज लखनपुर स्कूल ग्राउंड में हुआ। इस दौरान कलाकारों ने शानदार डांस, सिंगिंग की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा, रानीखेत, रुद्रपुर, खटीमा, नैनीताल, लखनऊ, काशीपुर, रामनगर, कोटद्वार, गजपुर, भवाली, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, बरेली, मुरादाबाद से आए 150 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

कार्यक्रम में निणार्यक की भूमिका हल्द्वानी की काजल चौहान, हरिता पंत ने निभाई। सोसायटी के अध्यक्ष नवीन नेगी ने बताया ग्रांड फिनाले 21 फरवरी को होगा। जिसके मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल होंगे। कार्यक्रम में मनोज पांडे, पंकज सुयाल, सोनू नैनवाल, सोनू पाठक समेत कई कलाकार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें