फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का सबब न बन जाएं बीएसएनएल के केबिल बाक्स

Mon, 07 Sep 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकोनिया तिराहे पर पार्क के पास बीएसएनएल के तीन केबिल बाक्स हादसे का सबब बन सकते हैं। सड़क चौड़ी होने के बाद बीएसएनएल के केबिल बाक्स रास्ते में खड़े हैं और अनजान वाहन चालक कभी भी इनकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन


तिकोनिया तिराहे के पास पार्क की बाउंड्री नए सिरे से बनाई गई है। बाउंड्रीवाल छोटी होने के बाद सड़क काफी चौड़ी हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत भी कर दी है।

 सड़क पक्की होने के बाद से वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। इसी स्थान पर बीएसएनएल के तीन केबिल बाक्स लगे हैं। अनजान वाहन चालकों का अगर केबिल बाक्स पर ध्यान नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


 बीएसएनएल के केबिल बाक्स रास्ते में अवरोध पैदा कर रहे हैं। केबिल बाक्स हटाने को लेकर अभी बीएसएनएल ने कोई पहल नहीं की है। मंडल अभियंता फोन्स देवेंद्र कुमार लोहनी ने बताया कि 10 सितंबर को पार्क का उद्घाटन होना है। पार्क के उद्घाटन के बाद तीनों केबिल बाक्स को हटाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें