फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में हुई प्रवासी भेड़ों के स्वास्थ्य की जांच

Mon, 08 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु पालन विभाग, पशु चिकित्सालय रामनगर की ओर से जंगल में प्रवासी भेड़ों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में चले इस अभियान में टीम ने 400 भेड़ों को दवा पान, दवा स्नान एवं उन्हें बीमारियों ने बचाने के लिये टीके लगाए।
विज्ञापन


डा. अग्रवाल ने भेड़ पालकों को दवा वितरित कर उनके रखरखाव एवं बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भेड़ पालकों से समय-समय पर अपनी भेड़ों को कृमि नाशक दवाइयों एवं खुजली से बचाने के लिये दवा का प्रयोग करने को कहा।


साथ ही उन्नतशील भेड़ पालन कर अपने रोजगार को उच्च दिशा में बढ़ाकर आय के साधन बढ़ाने को कहा। इस दौरान टीम में पशु चिकित्साधिकारी डा. किशोर कुमार भूटानी, भूपाल सिंह मेहरा, हरीश कुमार, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें