फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Bus Accident: चौखुटिया जा रही बस ढीकुली में पलटी, ऑटो बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, छह घायल

Mon, 01 Sep 2025 11:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर से चौखुटिया जा रही एक यात्री बस सोमवार सुबह ढीकुली के पास सड़क किनारे पलट गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना बस चालक की ओर से सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के प्रयास के दौरान हुई।
विज्ञापन
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर से चौखुटिया जा रही बस ढिकुली के पास पलट गई। बस सामने से आ रही ऑटो को बचाने के चक्कर में पलटी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


रामनगर से सोमवार सुबह करीब 7:20 पर बस (uk04पीए 0430) चौखुटिया के लिए निकली थी। बस जब 7:45 के आसपास ढीकुली पहुंची तभी सामने से एक ऑटो आ आ रहा था और उसके पीछे जिप्सी थी। बस चालक प्रताप सिंह ने ऑटो को बचाने के चक्कर में बस को सड़क से नीचे उतार दिया। मिट्टी गीली होने की वजह से बस का टायर दस गया जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 10 सवारी सवार थी। स्थानीय ग्रामीणों ने मदद करते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलती ही एसडीएम प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों की जानकारी ली। 

हादसे में राकेश सिंह, महेंद्र सिंह, ऋतिक, नरेश पाल और चालक प्रताप सिंह घायल हो गए। जबकि एक युवक मामूली रूप से घायल था जो उपचार के बाद अपने गंतव्य को चला गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया ऑटो को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। हादसे के कर्म की जांच की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें