फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल किनारे दर्जी का शव फंदे से लटकता मिला

Mon, 06 Mar 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रामनगर। ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में एक दर्जी का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान मूलरूप से बिहार निवासी बीरबल के रूप में हुई है।  घटना के बाद मृतक के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है तो वहीं मृतक के परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। घटना की सूचना पर एसएसपी जनमेजय खंडूरी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


 पीरूमदारा चौकी पुलिस इंचार्ज राहुल राठी ने बताया कि ग्राम जीवानंदपुर पीरूमदारा में बंदेशा स्टोन क्रशर के समीप कठियापुल क्षेत्र में एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटकने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त कराई। शव की पहचान बीरबल पुत्र विश्वनाथ प्रताप (40) निवासी भवानीपुर बड़ी व मूलरूप निवासी ग्राम लघुनाबड़ा बघा थाना चौथरवा जिला बैंतिया बिहार के रूप में हुई।

 मृतक की शिनाख्त उसके भाई अछेवर शाह ने की। चौकी इंचार्ज राठी ने बताया कि युवक कई वर्षों से गांव में रहकर टेलर मास्टर का काम करता था। उन्होंने बताया कि मृतक के गले में नायलोन की रस्सी पड़े होने से प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। वहीं मामले में मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक शनिवार शाम से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।  हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। सूचना के बाद एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सीओ मिथिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें