फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: बसानी में बहा युवक...दूसरे दिन मिला शव, पानी के तेज बहाव को पार करते समय हुआ हादसा

Tue, 05 Aug 2025 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बसानी के पास रविवार रात करीब 11 बजे के पानी के तेज बहाव में एक युवक नाले में बह गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे लेकिन वह बच गए। सोमवार को घटनास्थल से तकरीबन छह किलोमीटर दूर भाखड़ा पुल के पास उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
शव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर बल्दियाखान मोटरमार्ग पर बसानी के पास रविवार रात करीब 11 बजे के पानी के तेज बहाव में एक युवक नाले में बह गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे लेकिन वह बच गए। सोमवार को घटनास्थल से तकरीबन छह किलोमीटर दूर भाखड़ा पुल के पास उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन


मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम से तेज बारिश शुरू हो गई थी। ऐसे में बसानी के करीब बह रहे दो नालों के पास लोग फंसे हुए थे। रात में योगेश सुयाल (32) पुत्र पीतांबर दत्त सुयाल निवासी पीपल पोखरा फतेहपुर अपने दो साथियों के साथ हाथ पकड़कर नाला पार करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही युवक बीच में पहुंचे अचानक पानी बढ़ गया।

पानी के तेज बहाव की वजह से योगेश बह गया जबकि उसके साथी बाल-बाल बचे। रात में ही योगेश की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। लामाचौड़ चौकी प्रभारी मनोज सिंह अधिकारी की टीम सोमवार सुबह युवक के तलाश में लग गई। दिन में 11 बजे उसका शव भाखड़ा पुल के पास दिखा। टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें