फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Rain: तीन घंटे की बारिश से शहर में जगद-जगह जलभराव, नालियां चोक होने से गंदगी भी सड़कों पर बही

Tue, 05 Aug 2025 10:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दो से तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते रकसिया नाला भी उफान पर बहा। बारिश के कारण कई जगह नालियां चोक हो गईं और कूड़ा सड़कों पर बहता नजर आया। 
विज्ञापन
बारिश से उफनाए रकसिया नाले को जान जोखिम में डालकर पार करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दो से तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। प्रशासन के जलनिकासी के दावों ने जलभराव में गोता लगाया। पानी जमा होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते रकसिया नाला भी उफान पर बहा।

सोमवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा था। काठगोदाम और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक पूरे शहर में मूसलाधार बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। तिकोनिया, राजारानी विहार, नैनीताल रोड के अलावा आनंदपुरी फेज एक से फेज तीन तक सड़क पर पानी जमा होने के कारण जाम की स्थिति भी बनी। लगातार हुई बारिश के चलते रकसिया नाला भी उफान पर आ गया। बारिश के कारण कई जगह नालियां चोक हो गईं और कूड़ा सड़कों पर बहता नजर आया। सूचना पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद नालियों को खुलवाया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह व एसडीएम राहुल शाह ने भी रकसिया नाला क्षेत्र समेत कई जगह का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही व्यवस्था में सुधार कराया।

विज्ञापन

दावों ने गोता लगाया, सुविधाएं फिर भीगीं

Next
AU ऐप में पढ़ें