फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से थोड़ी राहत के साथ बड़ी आफत

Wed, 13 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लू के थपेड़ों के बीच सोमवार रातभर हुई बारिश ने गर्मी से भले ही थोड़ी बहुत राहत दी है, लेकिन बड़ी आफत भी खड़ी कर दी है। बारिश से नालियों की बजबजाती गंदगी सड़कों पर फैल गई है। बनभूलपुरा एवं मलिन बस्तियों का हाल बुरा है। मंगलवार को हल्की धूप खिलने के साथ ही गंदगी से दुर्गंध और सड़ांध फैलने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। अब पारा चढ़ने के साथ गर्मी और उमस से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन


राहत 1:
39 डिग्री से गिरकर 34 पहुंचा पारा
तराई-भाबर में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लू के थपेड़ों से लोग बेहाल थे। गर्मी बढ़ने से बिजली कटौती और लोकल फाल्ट होने से पेयजल का संकट भी झेलना पड़ रहा था। सोमवार रातभर और मंगलवार सुबह तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 24 घंटे में 9 एमएम बारिश हुई है। इससे मंगलवार को तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.4 पहुंच गया। सोमवार दोपहर तक यही तापमान अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हुई और 7.6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली।

आफत 1:
सड़क पर फैली नालियों की गंदगी
हल्द्वानी में गंदगी सबसे बड़ी समस्या है। बारिश होने से नालियों की गंदगी सड़कों पर फैल गई है। बनभूलपुरा और इंद्रानगर में पैदल चलना दूभर हो गया है। इंद्रानगर की सड़कों पर गंदा पानी और कूड़ा एकत्र हो गया है, इससे मच्छर पनपने लगे हैं।
विज्ञापन


आफत 2:
बागवानी पर संकट
बागवानी पर इस साल संकट मंडराया है। लगातार अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से आम, लीची, आडू की फसल को जबर्दस्त नुकसान हुआ है। सोमवार रात तेज हवा के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। इससे आम और लीची की बागवानी को खासा नुकसान हुआ है।

आफत 3:
संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराया
हल्द्वानी। सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी डायरिया और पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही खांसी, सर्दी, जुकाम और एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन नीलांबर भट्ट ने बताया कि बारिश के बाद गर्मी पड़ने से बीमारियां अधिक फैलेंगी। उन्होंने बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी और एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। डायरिया और पीलिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। डा. भट्ट ने बताया कि डायरिया और पीलिया दूषित पानी के कारण फैलता है। लोगों को पानी उबालकर पीना चाहिए। गर्मी में घूमने के दौरान लोग अचानक ठंडा पानी या कोल्डड्रिंक पी लेते हैं, जिससे सर्दी, जुकाम, खांसी और एलर्जी होने की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें