नैनीताल। नैनीताल। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ मंदिर का पांच करोड़ रुपये की लागत से व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह कार्य माला मिशन मानस खंड योजना के तहत होगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि मंदिर परिसर को अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसमें बैठने की व्यवस्था, लाइव एलईडी स्क्रीन और वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण शामिल है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक भव्य गेट भी बनाया जाएगा। मानसखंड मिशन के तहत मंदिर तक जाने वाले रास्तों का चौड़ीकरण और पैदल मार्ग का सौंदर्यीकरण भी होगा। सुरक्षा दीवार, विश्राम स्थल और अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण भी परियोजना का हिस्सा है। लोनिवि जल्द ही इन कार्यों को शुरू करने की तैयारी में है। इससे हनुमानगढ़ मंदिर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।