फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के विराेध्ा में सड़क पर उतरे वकील

Thu, 09 Apr 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार पर कातिलाना हमले के विरोध में बुधवार को रामनगर के वकील सड़क पर उतर आए। सिविल कोर्ट से दोपहर 12 बजे जुलूस की शक्ल में वकीलों का काफिला खताड़ी होते हुए कोतवाली पहुंचा। यहां कोतवाल कैलाश पंवार को ज्ञापन सौंप वकीलों ने हमले के मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, सचिव चंद्रशेखर नैनवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह डंगवाल, सुखदेव सिंह रामगड़िया, रतन सिंह चौहान, संतोष देवरानी, जसविंदर सिंह, भगीरथी बेलवाल, सुरेश चंद्र नैनवाल, केएन कुकरेती, जगदीश चंद्र मासीवाल, पूरन चंद्र पांडे आदि वकील थेे। 
विज्ञापन


झूठी एफआईआर दर्ज होने से आज भी विरत रहेंगे वकील
रामनगर। काशीपुर बार एसोसिएशन के भूपेश राय वर्मा द्वारा रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट समेत 5-6 अन्य के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करने से वकीलों में गुस्सा है। सभी वकीलों ने बृहस्पतिवार को इसके विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला लिया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

पुलिस ने बरामद किया मुनीष का टैबलेट
रामनगर। ग्राम थारी में मुनीश कुमार का लूटा गया टैबलेट पुलिस ने बरामद कर लिया है। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया पुलिस को किसी व्यक्ति ने फोन कर थारी गांव में घटनास्थल के पास एक टैबलेट पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैबलेट बरामद कर मुनीश कुमार से उसकी पहचान कराई तो उन्होंने इसे अपना ही टैबलेट बताया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने लूटने के बाद टैबलेट वहीं झाड़ियाें में फेंक दिया होगा। टैबलेट क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें