फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक महीने में ही उखड़ गया डामर, राहगीर परेशान

Sat, 17 Jan 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना में रानीखेत पुल और भौर्या मोड़ के पास सड़क पर पिछले महीने दिसबंर में किया गया डामरीकरण जगह-जगह उखड़ने लगा है। एक महीने में उखड़े डामर से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली के साथ ठेकेदार की ओर से किए गए कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालक कुबेर सिंह ने बताया कि कई बार सड़क पर उखड़े डामर की चपेट में आने से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। साथ ही सड़क में बने गड्ढों के चलते वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सड़क पर जल्द डामरीकरण करने की मांग की है। एनएच के एई प्रकाश सिंह रौतेला ने बताया कि ठेकेदार को जिन जगहों पर डामर उखड़ा है उसे दोबारा से करने को कहा गया है। मौसम ठीक होते ही सड़क में डामरीकरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें