फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवैध खनन के मामले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Sat, 17 Jan 2026 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने देर शाम खनन गेटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बंजारी प्रथम खनन गेट पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। बाद में टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ज़ब्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

डीएफओ पीसी आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वनकर्मियों की टीम ने कोसी नदी के खनन गेटों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बंजारी प्रथम गेट पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रपत्र मांगने पर चालक कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बात ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर गुलजारपुर चौकी में खड़ा करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें