फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएम के पहुंचने से मची खलबली

Sun, 21 Dec 2025 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी तहसील के निरीक्षण को पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल।     संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से गूल विवाद, पैमाइश, जमीनों के कुर्रे बनाने सहित सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों और अतिक्रमण चिह्नित करने की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई फाइलों को भी देखा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने राजस्व अधिकारियों को प्रत्येक शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में भूमि संबंधित पैमाइश कराने, नफ्ती, सीमा विवाद जैसे मामलों का निपटारा कराने और अलग-अलग क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर हुए कब्जों को हटाकर उक्त भूमि को सरकार के कब्जे में लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों से भी उनके कार्यों की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने डीएम को बताया कि अब तक तहसील हल्द्वानी अंतर्गत के अलग-अलग विवादों से संबंधित 79 प्रकरणों में से 29 का निस्तारण कर लिया गया है। शेष प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण कराया जा रहा है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मामलों का निस्तारण समय पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि रहे।
धड़ाधड़ गिर गए शटर :
जिलाधिकारी के तहसील में पहुंचने की भनक लगते ही तहसीलदार दफ्तर के सामने स्थित कक्षों के शटर धड़ाधड़़ गिरने लगे। इन कक्षों में मौजूद कर्मचारी आनन फानन में वहां से इधर उधर खिसक लिए। दरअसल, यह कक्ष राजस्व विभाग के उन कर्मचारियों के हैं जिनके पास फील्ड का काम है लेकिन कई कर्मचारी इन कक्षों में बैठकर ही अपने कार्य निपटाते हैं। शनिवार को डीएम के पहुंचते ही इन कर्मचारियों ने शटर इसलिए गिरा दिए ताकि डीएम उनसे यह न पूछ लें कि आप फील्ड में क्यों नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें