फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच एजेंसी के निशाने पर ब्लैक मनी वाले

Sat, 17 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नोट बंदी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इंवेस्टीगेशन विंग में कामकाज का लोड बढ़ गया है। इंवेस्टीगेशन विंग ने ब्लैक मनी वालों को जांच के दायरे में ले लिया है। बैंकों से बड़ी ट्रांजेक्शन के अलावा जनधन के खातों की जांच की जा रही है। गड़बड़ी की आशंका पर कइयों को नोटिस जारी किए गए हैं। इंवेस्टीगेशन विंग ने विभागीय मैन पावर बढ़ाने की डिमांड भी की है, ताकि जांच प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके। 
विज्ञापन


31 दिसंबर बैंकों में पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट जमा करने की आखिरी तिथि है। ब्लैक मनी वाले 30 से 40 फीसदी कमीशन पर पुरानी करेंसी को नई करेंसी में एक्सचेंज करवा रहे हैं। इसमें बड़ा खेल चल रहा है। कई बैंकों की भूमिका इस गोरखधंधे में संदिग्ध है। बैंकों में जमा धनराशि लगातार बढ़ रही है। जनधन के खातों में भी काफी नकदी जमा हो रही है। आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने काले धन वालों की निगरानी शुरू कर दी है। 

बैंकों में रोजाना होने वाले ट्रांजेक्शन पर इंवेस्टीगेशन विंग की नजर है। खासकर, उन खातों की निगरानी हो रही है जिनमें लंबे समय से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुई थी। अचानक उन खातों में नगदी जमा होने लगी है। कइयों को नोटिस जारी हुए हैं और आमदनी का स्रोत पूछा गया है। इंवेस्टीगेशन विंग में स्टाफ की कमी है। कामकाज का बोझ बढ़ने पर विंग ने इनकम टैक्स कमिश्नर से विभागीय मैन पावर मांगी है। सूत्रों के मुताबिक कमिश्नर स्तर पर 31 दिसंबर के बाद विंग की मैन पावर बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें