फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की एकता के आगे प्रशासन बेबस

विज्ञापन
खेत से मिट्टी खोदकर ट्रॉली में भरते लोग। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता में हाटकालिका मंदिर के पास खेत से मिट्टी खोदकर टॉली में भर रहे किसान को रोका तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों को उग्र होता देख टीम बैरंग ही लौट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन दरोगा बिरेंद्र परिहार और बीट इंचार्ज चंद्रशेखर भट्ट ने शनिवार को कुछ लोगों को खेत से मिट्टी उठाकर ट्रॉली में भरते देखा। मौके पर पहुंच कर उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की कि यह आरक्षित वन क्षेत्र है और यहां खुदाई करना अवैध है। इस पर लोगों ने शोर मचा दिया।
शोर मचाने से ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वन कर्मी जब उस ट्रैक्टर-टॉली को ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। वन कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने के बावजूद ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे और ट्रैक्टर नहीं जाने दिया। इस पर वन कर्मी खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली में जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान वन कर्मियों की कोतवाल सुधीर कुमार से भी तीखी नोकझोंक हो गई। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका और वन कर्मी तहरीर देकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें