फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की हरकत दीपक की सीटी के कंट्रोल में

Mon, 14 Sep 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुवागांजा स्थित गोविंदपुर गढ़वाल निवासी और अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर दीपक जोशी जापान में होने वाले एशियन गेम्स के मैदान पर अपनी अंपायरिंग का हुनर दिखाते नजर आएंगे। 18 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के लिए वह 15 सितंबर को रवाना होंगे। दीपक ने बताया कि वह पुरुष हॉकी वर्ग में भारत से चयनित एकमात्र अंपायर हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के लीडिंग पैनल में शामिल दीपक हरिद्वार खेल विभाग में तैनात हैं। वह 20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के 83 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर प्रदर्शन के चलते ही वह भारत के शीर्ष हॉकी अंपायरों में शामिल हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के कोल गांव निवासी दीपक ने हॉकी की शुरुआत सैनिक स्कूल नैनीताल से की। उन्होंने हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम से अपने खेल को निखारा। वर्ष 2011 में पटियाला से एनआईएस डिप्लोमा हासिल कर साल 2013 में अंपायरिंग की शुरुआत की और 2015 में अंतरराष्ट्रीय पैनल का हिस्सा बने। साल 2018 में वह सेंटर पैनल और वर्ष 2024 से एफआईएच के लीडिंग पैनल में शामिल हुए। वह भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) दिल्ली में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें