फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में थारी की टीम बनी विजेता

Wed, 17 Jan 2018 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
हल्‍द्वानी स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित अनुसूचित जनजाती ओपन बालक कबडडी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
अनुसूचित जनजाति के ओपन बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता खेल स्टेडियम में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें थारी की टीम सबसे ज्यादा अंक पाकर विजेता रही। पहला मैच थारी और वीरपुर तारा के मध्य खेला गया। इसमें 44-23 अंकों के साथ थारी की टीम आगे रही।
विज्ञापन


दूसरा मैच तारा और बेरिया के बीच हुआ। बेरिया की टीम 37-27 से जीत गई। तीसरा मैच थारी और बेरिया के मध्य खेला गया, जिसमें थारी की टीम 32-13 से आगे रही। चौथा मैच वीरपुर और तारा के बीच खेला गया। इसमें 30-13 से वीरपुर आगे रही। पांचवां मैच बेरिया और वीरपुर तारा के मध्य खेला गया।

इसमें वीरपुर तारा 27-7 से आगे रही। अंकोें के आधार पर थारी की टीम विजेता और वीरपुर तारा की टीम उपविजेता रही। इस दौरान राजेंद्र सिंह नेगी, खड़क सिंह, राजीव कुमार, शुभम गंगवार, विजया पंत जितेंद्र बिष्ट, ईदरीश बाबा, नवीन पन्त, नीता पोखरिया, पूनम मेहता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें