फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ के जंगलों में लगी आग

Wed, 17 Jan 2018 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल, नैनीताल
विज्ञापन
रामगढ के जंगलों में लगी आग । - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
रामगढ़ से लगे तीन गांवों पाली, झुतिया, दुतकानेधार के जंगलों में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ते देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया पर कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 
विज्ञापन


रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह से पाली, झुतिया, दुतकानेधार के जंगलों में आग लगी हुई है जिसे बुझाने की क्षेत्रवासियों ने काफी मेहनत की पर आग की लपटें तेज होने की वजह से आबादी की ओर बढ़ने लगी है। पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं नजर आने लगा है।

बारिश नहीं होने की वजह से जंगलों में ठंड के महीनों में भी आग लगने लगी है। जल्द एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराएगा। इधर जंगलों में आग लगने का पता चलने पर भी वन विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें