फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए तैयार हुई स्टीम लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टीम) लैब तैयार की गई है जो उन्हें व्यावहारिक कौशल प्रदान करेगी। यूकॉस्ट की मदद से स्थापित इस लैब में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक छात्राएं 20 मार्च तक गूगल फॉर्म लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद लिखित परीक्षा होगी जिसमें चयनित छात्राओं के बैच बनाकर कक्षाएं शुरू की जाएंगी। बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं के साथ-साथ कला संकाय की इच्छुक छात्राएं भी पंजीकरण करा सकती हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि यह लैब वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और तकनीकी कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयोजक डॉ. नवल किशोर लोहनी ने पंजीकरण की जानकारी दी। मंगलवार को विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्षों की बैठक भी हुई। वहां प्रदीप बोरा, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. चारू चंद्रा ढौंडियाल, डॉ. मनीषा बिष्ट, डॉ. विपिन पाठक, डॉ. शेखर कालाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें