फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात डीजे बजाने पर दस-दस हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में देर रात तक डीजे बजाना बैंक्वेट हाल स्वामी और बैंड वाले को महंगा पड़ गया। पुलिस ने शिकायत पर दोनों लोगों का दस दस हजार रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुशील कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार रात दस बजे के बाद शिकायत मिली कि बैंक्वेट हाल में लोग डीजे बजा रहे हैं। तेज आवाज के चलते छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद सम्राट बैंक्वेट हाल चौफला चौक के स्वामी नवल किशोर और बैंड संचालक नासिर का 83 पुलिस एक्ट के तहत दस - दस हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों क्षेत्र मेें ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें