फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अल्मोड़ा और रामनगर रूट पर भी दौड़ेंगे टेंपो ट्रैवलर

Thu, 20 Nov 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन निगम ने टेंपो ट्रैवलरों को शादी-बरात में चलाने के बाद लोकल रूटों पर भी इनके संचालन की तैयारी कर ली है। काठगोदाम डिपो जल्द ही अल्मोड़ा, रामनगर, रानीखेत जैसे लोकल मार्गाें पर यात्रियों को नई सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है।
विज्ञापन

निगम मुख्यालय में पिछले दिनों प्रदेश भर के रोडवेज अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें डिपो के एआरएम को आय बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान काठगोदाम डिपो एआरएम गणेश पंत ने निगम को मिले नौ नए टेंपो ट्रेवलर को नैनीताल, कैंची धाम के अलावा अन्य रूटों पर चलाने की अनुमति मांगी थी। इसके तहत डिपो इसकी तैयारी में जुट गया है। अभी टेंपो ट्रैवलर की बुकिंग राशि एक दिन में 7500 रुपये हैं। छोटी दूरी के यात्रियों के लिए यह राशि अधिक है। इसे भी कम करने पर विचार किया जा रहा है ताकि लोकल के यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें