फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आए गोवंश की मौत

Thu, 20 Nov 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम शीशमहल क्षेत्र में सुबह हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार प्रात: लगभग 9:30 बजे शीशमहल गैस गौदाम के निकट लावारिस गोवंशों का झुंड घूम रहा था। इसी दौरान काठगोदाम की ओर जा रही हावड़ा एक्सप्रेस का हॉर्न बजने पर घबराए पशु यहां वहां भागने लगे। इतने में पटरी की तरफ दौड़ता एक गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के चलते कुछ देर ट्रेन रूकी रही। जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि जीआरपी और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पटरी से हटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें