फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी-अपनी जिद के कारण टेंपो संचालन अधर में

Tue, 01 Aug 2017 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
अपनी-अपनी जिद के कारण टेंपो संचालन अधर में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनभूलपुरा और गौलापार के लोगों के बीच जारी आरोप प्रत्यारोप के चलते जिले के अधिकारी कोई निर्णय नहीं ले सके। इसी कारण छतरी चौराहे से नंधौर रोड पर टेंपो संचालन का मामला अधर में लटक गया।दोनों पक्षों की जिद के चलते सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने इस मसले को संवेदनशील बताते हुए निर्णय उच्चाधिकारियों पर टाल दिया।  
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने गौलापार के लोगों और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर टेंपो संचालन के मुद्दे को लेकर सोमवार शाम बहुद्देशीय भवन में बैठक बुलाई थी। बैठक में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी असित झा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के अलावा गौलापार, बनभूलपुरा के टेंपो चालक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बनभूलपुरा के पार्षद गुफरान, उवैस राजा सहित अन्य लोगों ने छतरी चौराहे से नंधौर रोड पर टेंपो संचालन का जबरदस्त विरोध किया। कुछ लोगों का कहना था कि यदि गौलापार के लोग संचालन चाहते हैं तो रेलवे लाइन के पार स्टैंड बनाना होगा। बाजार आने के लिए गौलापार के लोग रिक्शा का सहारा लेंगे।
विज्ञापन


वहीं गौलापार के लोग छतरी चौराहे के समीप दो टेंपो रखना चाहते थे। उनका आरोप था कि बनभूलपुरा की सड़क का काफी लोगों ने दुकान के माध्यम से अतिक्रमण किया है। अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। गौलापार के  ग्रामीण लोग किस प्रकार बाजार से सामान लेकर जाएंगे।

आरोप प्रत्यारोप के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई निर्णय नहीं कर सके। इधर, इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों के साथ बनभूलपुरा के नंधौर रोड का निरीक्षण भी किया।    


मामला संवेदनशील है। दोनों पक्षों के लोगों को सुना गया है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। अभी जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

- पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट 

गौलापार के लोगों ने कहा
1. ग्रामीणों का कहना था कि बाजार आने के लिए गरीबों को टेंपो की आवश्यकता है। व्यवस्था करे प्रशासन  

2. ग्रामीण कंधे पर लादकर सामान नहीं आ सकते हैं। गरीबों के लिए टेंपो आवश्यक है। 

3. सिर्फ दो टेंपो को खड़ी करने की जगह मिले, रफ्तार धीमी कर चलेंगे 

4. चोरगलिया रोड के अतिक्रमण को मुक्त कराए प्रशासन 

बनभूलपुरा के लोगों ने कहा
1. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल स्पीड ब्रेकर बनवाए अधिकारी 

2. रेलवे पार बनाया जाय टेंपो स्टैंड 

3. छतरी चौराहे पर एक भी टेंपो खड़ा होना ठीक नहीं 

4. टेंपो स्टैंड अवैध, रिक्शा से आ सकते हैं ग्रामीण 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें