फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ की गोद से बच्ची छीनकर भागा टेंपो चालक

Mon, 13 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर मंगलपड़ाव में शनिवार रात देवी जागरण के दौरान एक टेंपो चालक तीन माह की बच्ची को उसकी बुआ की गोद से छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। जमकर पीटने के बाद गुस्साए लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार टेंपो चालक से पूछताछ की, लेकिन यह नहीं बताया कि बच्ची को उसने किस नीयत से छीना था।
विज्ञापन


पंतनगर नगला निवासी संतोष सक्सेना की बेटी मनीषा की एटा जिले के कासगंज में ससुराल है। मनीषा देवी जागरण में शामिल होने के लिए गांधीनगर स्थित रिश्तेदारी में बच्चों के साथ आई थी। यहां मनीषा के पिता संतोष सक्सेना भी आए थे। शनिवार रात मनीषा की तीन माह की बेटी कृतिका को उसकी बुआ नेहा गोद में पकड़कर अंबेडकरनगर मंगलपड़ाव में जागरण सुन रही थी। इस बीच एक टेंपो चालक उसके पास आया और नेहा की गोद से कृतिका को छीनकर भागने लगा। नेहा के शोर मचाने पर जागरण सुन रहे लोगों ने पीछा कर टेंपो चालक को रोड पर पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने टेंपो चालक की पिटाई शुरू कर दी।

हो-हल्ला होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया। इस मामले में संतोष सक्सेना ने लाइन नंबर आठ निवासी टेंपो चालक नदीम के खिलाफ पोती के अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पूछताछ में नदीम यह बहाने बनाने लगा कि शराब के नशे में उसने ऐसा किया। इधर, पुलिस का कहना था कि टेंपो चालक पूरा होशोहवास में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। उधर, बच्ची मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मनीषा अपने पिता के साथ घर चली गई। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि लोगों के सहयोग के चलते एक बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें