फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। समता आश्रम गली स्थित घर में रविवार को ई रिक्शा चालक ने जहर खा लिया। बेस अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना का कारण प्रथमदृष्टया आर्थिक तंगी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार समता आश्रम गली निवासी प्रमोद शर्मा (28) पुत्र रूप किशोर शर्मा ई रिक्शा चालक था। रविवार को तनाव के चलते प्रमोद ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में उपनिरीक्षक उमेश रजवार ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि प्रमोद की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। लॉकडाउन के बाद संतोषजनक कमाई नहीं होने के कारण प्रमोद काफी तनावग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें