फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के विरोध में तहसील में प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लालकुआं(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कहा कि जनभावनाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन समेत क्षेत्र के 15 हजार ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र अधिशासी अधिकारी आशा डालाकोटी को सौंपा।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन दुम्का, महामंत्री जगदीश पंत, कुंदन चुफाल, डा. मोहन सिंह बिष्ट, गोपाल परिहार, प्रकाश आर्या, लक्ष्मण मेहता, मनोज बसनायत, हीरा सिंह भंडारी, सुरेश सुयाल, भगवान कोरंगा, कल्याण जेठा, ममता जोशी, रेखा आर्या, पुष्पा आर्या, मोहनी जोशी, दीपा आर्या, तारा जोशी, महावीर बिष्ट, दीपक जोशी, किसन गिरी गोस्वामी, नंदन बोरा, पान सिंह कार्की, लक्ष्मण खाती, आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन

फोटो 11 एलकेयूपीटी 1, लालकुआं तहसील में नगरपालिका के विरोध में ज्ञापन देते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें